भारतीय संगीत की उत्पत्ति और विकास - सामान्य अध्ययन-भूगोल, विज्ञान, इतिहास, कला और संस्कृति

सामान्य अध्ययन- भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति, विज्ञान, भूगोल, राजनीति शास्त्र

Hot

Sunday, October 5, 2014

भारतीय संगीत की उत्पत्ति और विकास


भारतीय संगीत की उत्पत्ति के शुरूआ्ती साक्ष्य वेदों में प्राप्त होते हैं. चारों वेदों -ऋक् ,साम ,यजुर् और अथर्व के अतिरिक्त ब्राह्मणों और उपनिषदों में संगीत के सन्दर्भ मिलते हैं . कई वाद्ययंत्रों के सन्दर्भ हमें इन ग्रंथों में मिलते हैं .वेणु (Flute) , तुनव ( Trumpet-युद्धघोष के लिए) ,नाली (Metal Flute)  ,शंख और भेरी फूंक कर बजाये जाने वाले वाद्य हैं . बकुर दो नलिकाओं वाली बांसुरी है , जबकि कराधुनी बांसुरी में शंख जुड़ा होता है .गोधा , वक्रा , अलावू और कपिशीर्ष आदि वैदिक साहित्य में वर्णित वीणा के प्रकार हैं  .अघाति , गर्गर और वान भी तार वाले वाद्य हैं . दुन्दुभी और तालव थाप देकर बजाए जाने वाले वाद्य(Drum Instruments) हैं , जिनका प्रयोग संगीत के प्रारंभ में होता है . बौद्ध और जैन ग्रंथों में भी विभिन्न वाद्ययंत्रों के नाम मिलते हैं ,यथा : मर्दुक,दर्दुर , डिंडिम,मृदंग,पानव,अणक,आडम्बर आदि .
                                                पाणिनि की अष्टाध्यायी में पातह और जर्जर जैसे झांझ यंत्रों की चर्चा मिलती है .
    ऐतरेय आरण्यक में वीणा के अंगों का वर्णन है . इसके अनुसार अश्वमेध यज्ञ के अवसर पर वीणा बजाई जाती थी .महाव्रत के समय वेणु और दुन्दुभी के वादन का जिक्र मिलता है . जैमिनीय ब्राह्मण में गीत -संगीत की चर्चा नृत्य के साथ संयुक्त रूप से है . कौशीतकी ब्राह्मण में गीत , संगीत और नृत्य को संयुक्त रूप से शिल्प कहा गया है .
                          संगीत के आरंभिक उल्लेखों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं यज्ञ के अवसर पर उद्गाता नामक पुरोहितों द्वारा किया जाने वाला ऋग्वेद के मन्त्रों का गायन . ये मन्त्र तीन अलग अलग प्रकार से गाये जाते थे . इन्हीं मन्त्रों का संकलन है सामवेद . सामन् का शाब्दिक अर्थ है संगीत . ऋग्वेद के मन्त्रों की संगीतबद्ध प्रस्तुति होने के कारण इस वेद को सामवेद कहा गया .

No comments:

Post a Comment